samvaad
छत्तीसगढ़

केपीएस स्कूल को मिली सीबीएसई बोर्ड की मान्यता छात्रों को बेहतर शिक्षा देने का किया संकल्प


कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत में स्थित कुसमी पब्लिक स्कूल को शासन से सीबीएसई बोर्ड की मान्यता मिल गई है। यहां अब कक्षा पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक सीबी एसई पैटर्न में पढाई शुरू की जा रही है। कक्षा नवमीं एवं 10वीं की पढ़ाई वर्ष 2023 में अप्रैल माह से सीबीएसई बोर्ड से मिली मान्यता के अनुसार शुरू कर दी जाएगी। कक्षा पहली से 10वीं तक की पढ़ाई सीबीएसई पैटर्न से शुरू होने के बाद इस विद्यालय में सभी कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम से संचालित होंगी। योग्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अध्ययनरत छात्रों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। यह क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कुसमी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विकास कुमार गुप्ता व कामिनी सिन्हा ने इस विषय में संवाद करते हुए बताया कि  कुसमी में सीबीएसई की मान्यता मिलने से यहां के आदिवासी सुदूर अंचल के सभी छात्र एवं छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए हमारा विद्यालय संकल्पित है ।
पढ़ाई की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं-
विद्यालय के डायरेक्टर विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई अच्छे से हो इसके लिए योग्य शिक्षक-शिक्षिका सहित प्रयोगशाला, वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय में अध्ययन से संबंधित सभी विषयों पर उच्च स्तरीय सोंच रखते हुए बच्चों की पढ़ाई में गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, जिससे बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कमी न हो। कोशिश रहेगी कि बेहतर शिक्षा देने के मामले में केपीएस को क्षेत्र के लोग याद करें।
हर दिन शिक्षा का महत्व-
विद्यालय के डायरेक्टर विकास कुमार गुप्ता स्वयं बीकॉम, एमबीए की डिग्री प्राप्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान यहां के विद्यार्थी रचने जा रहे है इसमें सभी की सहयोग की अपेक्षा है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में  बेहतर काम कर सकें। मेहनत करने वालों के लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। कोशिश होगी कि कुसमी पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थी अच्छे नंबरों से पास होकर स्कूल एवं जिले का नाम रौशन करें। वर्तमान में यहां प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। अभिभावकों का मानना है विद्यालय के खुलने से कुसमी के सभी छात्र-छात्राओं को सीबीएसई पैटर्न के माध्यम से अच्छे से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा जो इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

Leave a Reply