प्रतापपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत शारदापुर-ई से लगे वन आश्रित ग्राम में सूफी संत हजरत बाबा मुनव्वर शाह के मजार पाक में आयोजित सालाना उर्स का भव्य समापन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन शफी अहमद, जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम रहे। श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने बाबा के मजार पर श्रद्धापूर्वक चादर चढ़ाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शफी अहमद ने कहा कि शारदापुर में वर्षों से बाबा के मजार में मनाया जाने वाला उर्स गंगा-जमुनी तहजीब का बेजोड़ मिशाल है। प्रतिवर्ष सभी समुदाय के लोग पूरी आस्था के साथ बाबा के मजार में आते हैं। उन्होंने कहा सरगुजा की परंपरा रही है कि यहां सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर हर त्यौहार मनाते आ रहे हैं और मनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विविधता के बीच गंगा-जमुनी तहजीब हमारे भारत की विशेषता है। विविधता में एकता ने हमारी की जड़ों को मजबूत किया है, इस मजबूती को कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उर्स कमेटी के संयोजक कलीम खान ने उपस्थित सभी अतिथियों को बाबा के मजार का चादर भेंट किया। कार्यक्रम में शिवभजन मराबी, नुरुल हसन पटवारी, रामदेव जगते, अनिल कुशवाहा, नावेद, आदित्य गुप्ता, कमाल, रंगसाज, लतीफ खान, हेसाम खान, राजा खान सहित आसपास के लोग हजारों की संख्या उपस्थित थे।
विविधता के बीच गंगा-जमुनी तहजीब हमारे भारत की विशेषता-शफी अहमद तीन दिवसीय सालाना उर्स कार्यक्रम संपन्न

Leave a reply