छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। पंचायत के निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने एवं बिना कार्य किए राशि आहरण कर गबन करने के फलस्वरूप अंबिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत तिहपटरा में पदस्थ पंचायत सचिव नंदकेश्वर राजवाड़े को निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत रनपुरकला के तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव नंदकेश्वर राजवाड़े को निर्माण कार्य की राशि आहरण करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किंतु सूचना पत्र का जवाब नहीं दिया गया। इस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत अंबिकापुर नीयत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत मोहनपुर के सचिव तिरन्दु सिंह ग्राम पंचायत तिहपटरा को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Leave a reply
