samvaad
छत्तीसगढ़

कानूनी जानकारी के लिए लगाया गया शिविर


जरही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार साहू के निर्देशन में ग्राम पंचायत खोरामा में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश व तालुका विधिक सेवा समिति प्रतापपुर के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व न्यायिक मजिस्ट्रेट समीर कुजूर के द्वारा नगर पंचायत प्रतापपुर में कानूनी जागरूता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने शिविर में शामिल लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई पर जानकारी के अभाव में इन कल्याणकारी योजनाओं का वे लाभ नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन भरण पोषण वेलफेयर एक्ट 2007 पास किया गया है, जिसके अंतर्गत कोई बुजुर्ग व्यक्ति भरण पोषण का अधिकार अपने बच्चों,रिश्तेदारों से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, सूचना के अधिकार, लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जागरूकता शिविर में पैरा लीगल वालंटियर ने लोगों को कानूनी जागरूकता हेतु पंपलेट का वितरण किया। जागरूकता शिविर में सभी नगरवासी शामिल थे।

Leave a Reply