samvaad
छत्तीसगढ़

दो लाख रुपये का चेक लेकर कैस कराने पहुंचे युवकों को पुलिस लेकर पहुंची थाने बैंक से पुलिस को मिली थी सूचना, पूछताछ में युवकों ने बताया-गिरा हुआ मिला था चेक


अंबिकापुर। कथित रूप से दो युवकों को गिरा हुआ दो लाख रुपये का चेक मिला और वे उसे कैस कराने के लिए अंबिकापुर के भारतीय स्टेट बैंक कलेक्टोरेट ब्रांच में पहुंच गए। मामला दो लाख रुपये का चेक से लेन-देन का था, इसे देखते हुए बैंक के कर्मचारी को युवकों का हुलिया देख संदेह हुआ और वह चेक जारीकर्ता से क्यूरी किया तो माजरा कुछ और निकला। इसकी सूचना बैंक की ओर से तत्काल डॉयल 112 को दी गई और दो लाख रुपये प्राप्त करने की मंशा से बैंक पहुंचे युवकों को थाने लेकर पुलिस पहुंच गई। बैंक की ओर से चेक जारी करने वाले को भी इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।
पुलिस के मुताबिक चेक लेकर बैंक में कैस कराने पहुंचे युवक महुआपारा निवासी कुणाल प्रधान व आयुष का कहना था कि वे घूमते गोधनपुर में स्थित वसुंधरा कॉलोनी की ओर पहुंचे थे, तभी रास्ते में उन्हें मुड़ा हुआ एक कागज नजर आया। इसे उठाकर उन्होंने देखा तो दो लाख रुपये का चेक था। सेल्फ चेक में दो लाख रुपये एंट्री के साथ आगे-पीछे हस्ताक्षर भी किया हुआ था। इसके बाद चेक लेकर वे सीधे बैंक में कैस कराने पहुंच गए थे। उन्हें विश्वास था कि चेक जारी करने वाले का हस्ताक्षर आगे-पीछे होने के कारण उन्हें दिक्कत नहीं जाएगी और वे चेक में अपना दस्तखत कर आसानी से दो लाख रुपये हासिल कर लेंगे। हालांकि बैंक के कर्मचारी की सावधानी से इनकी मंशा पर पानी फिर गया। मामले में कोतवाली पुलिस के द्वारा की गई अग्रिम कार्रवाई के संबंध में टीआई भारद्वाज सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।  

Leave a Reply