samvaad
छत्तीसगढ़

संभाग में कार्यरत 14 स्वास्थ्य कर्मी बने स्वास्थ्य पर्यवेक्षक


अंबिकापुर। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने आदेश जारी कर 14 स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नति दी है। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को स्थानांतरित कर दिया गया है। पदोन्नति पश्चात दो कर्मचारियों को सरगुजा, 3 को बलरामपुर-रामानुजगंज, 6 को जशपुर, दो को कोरिया तथा एक कर्मचारी को सूरजपुर जिले में पदस्थ किया गया है। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के तेजकुमार रौतिया, उप स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथपुर के भुनेश्वर प्रताप, उप स्वास्थ्य केंद्र नवगई के लखन लाल गुप्ता, उप स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर के अनिल कुमार पांडेय, उप स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर के अजय सिंह, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के संजय कुमार पांडेय, उप स्वास्थ्य केंद्र करजी के संजय कुमार कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केंद्र  मोहनपुर के व्हीसी पटेल, उप स्वास्थ्य केंद्र  सकालो के ओंकार पांडेय, उप स्वास्थ्य केंद्र करैया के संजय गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी के आलोक कुमार यादव, उप स्वास्थ्य केंद्र डिगमा के धनेश प्रताप सिंह, उप स्वास्थ्य केंद्र गोल्हाघाट के रोहित लाल प्रजापति तथा उप स्वास्थ्य केंद्र कनकपुर के दिलीप कुमार गुप्ता को पदोन्नति दी गई है।

Leave a Reply