samvaad
छत्तीसगढ़

डॉक्टर-नर्सों की टीम नेे सामान्य प्रसव से कराया तीन बच्चों का जन्म


अंबिकापुर। शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने सामान्य प्रसव से तीन स्वस्थ्य शिशुओं को जन्म दिया है। वजन कम होने के कारण इन्हें डॉक्टर और नर्सों की निगरानी में शिशु गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। बच्चों का वजन क्रमश: 1.5, 1.6 व 1.8 किलोग्राम है। चिकित्सकों का कहना है कि वजन बढ़ते तक इन बच्चों को एसएनसीयू में रखा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक लुंड्रा ब्लाक मुख्यालय के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र से एक गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया था। यहां महिला ने कम वजन के तीन स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया। सामान्य प्रसव से एक लड़की व दो लड़के के जन्म के बाद इन्हें तत्काल एसएनसीयू में भेज दिया गया।

Leave a Reply