अंबिकापुर। पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को सरगुजा कलेक्टर से मुलाकात कर समिति को निश्शुल्क भूमि आवंटन की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गत दिनों भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में समिति के सदस्यों को मुख्यमंत्री ने निश्शुल्क भूमि आबंटन का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शीघ्र अमल कराने कलेक्टर से मांग की गई है। ज्ञात हो कि उच्च विश्रामगृह अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कार्यक्रम में 10 मई को पत्रकार गृह निर्माण समिति के सदस्यों ने मुलाकात कर पत्रकार गृह निर्माण समिति को आबंटित भूमि की रजिस्ट्री शुल्क कम करने हेतु आवेदन दिया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने निश्शुल्क जमीन रजिस्ट्री हेतु घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के दिए हुए आदेश के परिपालन में अग्रिम कार्रवाई हेतु पत्रकारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान सरगुजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर कुशवाहा, असीम सेनगुप्ता, दीपक सराठे, अभिनव साहू, नदीम अंसारी, अशोक विश्वकर्मा सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित थे।
Leave a reply
