अंबिकापुर। शौच के लिए घर से बाहर निकले वृद्ध पर साल के पेड़ में छत्ता मौजूद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायल गुमगा उदयपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध कंवल साय को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, यहां उसकी मौत हो गई। वृद्ध को बचाने गई पुत्री तेजन बाई व बहू अनिता भी घायल हो गए। दोनों वृद्ध को कंबल ओढ़ाकर बचाने का प्रयास कर रहे थे तभी मधुमक्ख्यिों ने उन पर भी हमला कर दिया था। इसके बाद वे वृद्ध को घर के अंदर ले गए थे। मधुमक्खियों के झुंड के गायब होने के बाद वे वृद्ध को लेकर उदयपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां से चिकित्सकों ने उसे रिफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
Leave a reply
