वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा साक्षी पाठक ने कक्षा 10वीं में 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर 10वां पोजीशन हासिल किया, जिससे विद्यालय परिवार व क्षेत्र का मान बढ़ा है। साक्षी पाठक के पिता बालकुमार पाठक ग्राम मझौली वाड्रफनगर के रहने वाले हैं, जो मझौली प्राथमिक शाला में शिक्षक हैं। मां अनिता पाठक घरेलू महिला हैं। पांच बहनों में सबसे बड़ी साक्षी को मिली इस सफलता से पूरा परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उसकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
साक्षी को कक्षा 10वीं में मिला 87.60 प्रतिशत अंक जिला स्तर पर मिली बड़ी सफलता से विद्यालय परिवार हर्षित

Leave a reply