आजाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरगुजा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सरगुजा जिले की लचर विद्युत व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाया है। कहा गया है कि अगर हल्की आंधी आ जाए तो लाइट गुल हो जाती है। विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली व्यवस्था में सुधार का काम बरसात के मौसम में करते हैं। बरसात के मौसम में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने वाले कर्मचारी व आम जन खतरे में रहते हैं। कहा गया है कि वर्तमान में सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन की परीक्षाएं भी चल रही हैं। इस समय विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करना बहुत ही जरूरी है, जिससे पढ़ाई में दिक्कत ना हो। आने वाले माह में मानसूनी बारिश होगी, इसके पहले बिजली की लचर व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है, जिससे आम जनों और छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, छात्र मोर्चा के उपाध्यक्ष आनंद पटेल, गुरप्रीत सिंह, नगर अध्यक्ष पवन मिश्रा, रवि गुप्ता, रितेश यादव, अतुल गुप्ता, मोहित दुबे, प्रियांशु उपस्थित रहे।
Leave a reply
