अंबिकापुर। विवाह समारोह में आया युवक रास्ता भटक गया और बाइक खड़ी करके रास्ता पूछने गया, इतने में उसकी बाइक भी चोरों ने पार कर दी। इसकी रिपोर्ट युवक उदयपुर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर निवासी आसकरण सिंह 30 वर्ष हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीएम 6887 से बीते छह मई को ग्राम जयपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। यहां से वापस आते वक्त रात में लगभग नौ बजे वापस घर जाने के लिए निकला और ग्राम सरगवां के पास रास्ता भटक गया। कुछ लोगों को खड़े देख वह मोटरसाइकिल को खड़ा करके रास्ता पूछने के लिए गया, कुछ देर में वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी।
Leave a reply
