अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार को देर शाम सर्किट हाउस अंबिकापुर में विभिन्न वर्ग एवं समुदाय के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मांगों के संबंध में कई संगठनों की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। यूक्रेन से सकुशल वापस आए विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और यूक्रेन से भारत आने में उन्हें शासन की ओर से मिली मदद के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बालिका शताक्षी वर्मा के सरगुजिहा गाने के एलबम का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री से जनपद पंचायत कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, सहायक शिक्षक फेडरेशन, राजस्व पटवारी संघ, इसाई समाज, कलचुरी जायसवाल समाज, अंजुमन कमेटी, यादव समाज, सिक्ख समाज, गोंड समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, नगेसिया समाज, रजवार समाज, सर्व ब्राम्हण समाज, बंग समाज, रौनियार समाज, नारी शक्ति संगठन, जनाधिकार परिषद, प्रेस क्लब के सदस्यों सहित अन्य प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। विभिन्न समाज ने सामुदायिक भवन के लिए जमीन की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया के तहत नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न वर्ग एवं समुदाय के प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात सरगुजिहा गाने के एलबम का विमोचन

Leave a reply