samvaad
छत्तीसगढ़

शिविर में मौके पर समस्याओं का समाधान, ग्रामीणों को मिली राहत बलरामपुर एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया शिविर का आयोजन


राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम चिलमा में बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर अनुभाग स्तरीय सरकार तोहार द्वार समाधान शिविर का आयोजन बलरामपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरत कौशिक की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें पंचायत स्तर पर पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही दो लोगों को पेंशन में आवेदन मिला, जिसे तत्काल स्वीकृति हेतु किया गया। खाद्य विभाग के पास नवीन राशन कार्ड के लिए तीन आवेदन आए तीनों राशन कार्ड शिविर स्थल में ही जारी किया गया। राशन कार्ड में 16 व्यक्तियों का नाम जोड़ा गया और दो विवाहित युवतियों के ससुराल जाने के कारण उनका नाम राशन कार्ड से काटने की स्वीकृत दी गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बलरामपुर द्वारा स्वास्थ्य कार्ड पांच लोगों को बनाकर प्रदान किया गया। आयुष्मान हेल्थ कार्ड डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों को जारी किया गया। 56 व्यक्तियों का स्वास्थ जांच किया गया। पशुधन विकास विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों का सुअर पालन, बकरी पालन हेतु प्रकरण तैयार कर उप संचालक पशुधन विभाग को प्रेषित किया गया। राजस्व विभाग के अंतर्गत फौती के दो, नए नाम ऋण पुस्तिका के तीन, बंटवारा व नाम जुड़वाने हेतु एक आवेदन मिले, जिन्हें शिविर स्थल में ही निराकृत किया गया।
शिविर में राजपुर वन उप वनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलरामपुर कृष्ण कुमार जायसवाल, बीईओ बलरामपुर जयगोविंद तिवारी, रेंजर महाजन साहू, परियोजना अधिकारी राधा भाई, स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर प्रभारी शरद वर्मा उपस्थित थे। शिविर का संचालन सरपंच अंजू बेक के द्वारा किया गया। शिविर में सचिव, पंच व ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply