samvaad
छत्तीसगढ़

बेदम पिटाई से पत्नी की मौत, अस्पताल से भागे पति को गिरफ्तार की पुलिस


अंबिकापुर। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में पति के द्वारा की गई बेदम पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल में पत्नी व बच्चों को छोड़कर भागे पति को गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आमगांव निवासी मुन्नी 26 वर्ष का अपने पति जगदीश कंवर से किसी बात को लेकर रविवार की सुबह 8-9 बजे विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने उसकी डंडे से बेदम पिटाई कर दी थी, जिससे सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी और पैर टूट गया था। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। बच्चों के साथ संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे पति ने बेहोश पत्नी को भर्ती कराया, इस दौरान बच्चे भूख से बिलख रहे थे। इलाज में लगी नर्स ने बच्चों को रोते देख महिला के पति को बीस रुपये देकर कुछ खाने के लिए लाकर देने कहा। इसके बाद रुपये लेकर निकला पति अस्पताल से फरार हो गया। इधर देर रात महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, जिस पर जयनगर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply