samvaad
छत्तीसगढ़

14 मई को लगाई जाएगी लोक अदालत



अम्बिकापुर 6 मई 2022/
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मई 2022 को लोक अदालत लगाई जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस हेतु आदेश जारी कर नेशनल लोक अदालत के कारगर एवं सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। लोक अदालत के लिए कलेक्टर, अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने न्यायालय में राजस्व के दाण्डिक, भू-अर्जन, आरबीसी 6-4 व अन्य प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। न्यायालय अवधि समाप्त होते ही निराकृत प्रकरणों की जानकारी ई-मेल, व्हाट्सअप, फैक्स या विशेष वाहक के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply