अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जाह्नवी बेहरा का सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 अप्रैल 2022 को आयोजित किया जा रहा है। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में अपरान्ह 2:15 बजे एवं सैनिक स्कूल में शाम 6:15 बजे से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम होगा। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जाह्नवी बेहरा ने भारत की सबसे प्राचीन शास्त्रीय नृत्य ओडिसी को अपने जुनून में शामिल कर उसे आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अत्यधिक प्रशंसित संस्थान ओडिसा नृत्य अकादमी भुवनेश्वर के प्रदर्शनों की सूची में श्रेष्ठ स्थान बनाया और ओडिसी नर्तकी के रुप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्हें संगीत नाटक अकादमी दिल्ली द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Leave a reply
