अंबिकापुर। तहसील मुख्यालयों में प्याऊ की व्यवस्था होने से भीषण गर्मी में बाहर से आने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती थी। पानी के लिए किसी को भटकना न पड़े, इसे देखते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा की पहल पर आगंतुकों के लिए शीतल जल हेतु प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
तेज गर्मी को देखते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जहां एक ओर कामगारों के लिए छायादार जगह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, वहीं विभिन्न कार्यों से तहसील मुख्यालयों के आने वाले लोगों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। तहसील मुख्यालयों में आगंतुकों के लिए की गई पेयजल की वर्तमान व्यवस्था को नाकाफी मानते हुए उन्होंने प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया था कि तहसील मुख्यालयों में आगंतुकों के लिए मटके में पानी रखें व पानी पिलाने के लिए कोटवार या चौकीदार की ड्यूटी लगाएं।
Leave a reply
