samvaad
छत्तीसगढ़

तापघात का टूटा रिकार्ड-शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री


अंबिकापुर। शहर में शुक्रवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शहर की सड़कें दोपहर से ही सूनी रहीं। इक्का-दुक्का लोगों का आना-जाना हो रहा था। नगर के चंबोथी तालाब में बच्चे भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में डुबकी लगाते देखे गए। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में जगह-जगह प्याऊ का भी संचालन किया जा रहा है। राम मंदिर रोड में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा संचालित किए जा रहे प्याऊ में शरबत पेय के साथ चना-गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री मिलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। चने का सत्तू, गन्ना रस व ठंडे पेय पदार्थों की ओर लोगों का ज्यादा रूझान देखने को मिल रहा है।
एक नजर तापमान पर-
28 अप्रैल 1973-42.1
23 अप्रैल 1980-42.0
18 अप्रैल 2004-42.0
28 अप्रैल 2022-42.0
29 अप्रैल 2022-42.3 

Leave a Reply