पचिरा। शनिवार को ग्राम पंचायत नयनपुर, तिलसिवा एवं गिरवरगंज में परंपरा के अनुसार धूमधाम से कठौरी पूजा की गई।इन गांवों में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कठोरी पूजन समारोह का आयोजन शनिवार को पारंपरिक रूप किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बायर नर्तक दल के सदस्य महिला एवं पुरुषों के साथ सम्मिलित हुए। जहां विधि विधान से बैगाओं के द्वारा कठौरी पूजा सम्पन्न कराई गईं। इस अवसर पर सुखदेव सिंह पटेल वंशरूप सिंह बैगा, सुखल सिंह, जगमोहन, प्रेम राम सोमारू राम, जितन सिंह, बली सिंह एवं अन्य ग्राम के सहयोग करता इस पारंपरिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
Leave a reply
