samvaad
छत्तीसगढ़

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र की बैडमिंटन टीम पहुंची फाइनल में दीपका क्षेत्र में चल रहा है अंर्तक्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट


जरही। कोरबा जिले के कोयलांचल क्षेत्र एसईसीएल दीपका क्षेत्र में तीन दिवसीय अंर्तक्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट 27 अप्रैल से शुरू है, जो 29 अप्रैल तक चलेगा। अंर्तक्षेत्रिय बैडमिंटन टूर्नामेंट में एसईसीएल भटगांव की टीम भाग ले रही है, जिसमें भटगांव टीम ने सभी टीमों को पछाड़कर फाइनल में जगह बना ली है।
टूर्नामेंट में टीम चंैपियनशिप भी खेला गया था। भटगांव और हसदेव क्षेत्र के टीम के मध्य हुए सेमीफाइनल मैच में भटगांव क्षेत्र की टीम लगातार संघर्ष कर सेमीफाइनल में विजयी हुई और बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल आज 29 अप्रैल को खेला जाना है, जिसमे मेंस सिंगल में अंशुमन घोष और राहुल दाहिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। मेंस डबल में राहुल दाहिया एवं नितेश ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं दूसरे मेंस डबल कटेगरी में अंशुमन और अंकित क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। विदित हो कि विगत कई वर्षों से भटगांव क्षेत्र के बैडमिंटन खिलाडिय़ों द्वारा फाइनल का खिताब जीता जा रहा है, इस बार भी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। क्षेत्र के महाप्रबंधक अरविंद कुमार एवं अधिकारियों ने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं।
एसईसीएल क्षेत्र की 17 टीमों ने लिया है भाग-
अंर्तक्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में एसएससीएल क्षेत्र की 17 टीमों ने लिया है, जिसमें बिलासपुर मुख्यालय, बैकुंठपुर, भटगांव, विश्रामपुर, सीडब्ल्यूएफ गेवरा, सीडब्ल्यूएस कोरबा, चिरमिरी, दीपिका क्षेत्र, दानकुनी कोल कांप्लेक्स, गेवरा, हसदेव, जमुना कोतमा, जोहिला, कोरबा, कुसमुंडा, रायगढ़ व सोहागपुर क्षेत्र शामिल है।

Leave a Reply