samvaad
छत्तीसगढ़

धरना स्थल पर जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की हड़ताली मनरेगा कर्मचारियों से मुलाकात 0 मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिलाया भरोसा

सूरजपुर। अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अप्रैल से धरना प्रदर्शन कर रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कर्मचारियों से गुरुवार को  जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन सिंह मरावी ने धरना स्थल पर मुलाकात कर  मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। उनके द्वारा बताया गया कि मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर जाने पर लाखों मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रही है। जिससे मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मनरेगा कर्मचारियों की वापसी के बाद मनरेगा मजदूरों को प्रति दिवस उनको मजदूरी मिल सके। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि मनरेगा कर्मचारियों के द्वारा अपने मांगों को लेकर हड़ताल में चले जाने से पूरे प्रदेश के मनरेगा मजदूरों को रोजगार के लाले पड़ गए हैं। आलम यह है कि आज की तारीख में सूरजपुर जिला में मनरेगा अंतर्गत एक भी मजदूरों को काम नहीं मिला है। जबकि पूरे प्रदेश में मनरेगा के तहत 4299897 परिवार पंजीकृत हैं एवं 10049404 मजदूर पंजीकृत हैं।

Leave a Reply