samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्यालय से नदारत रहते है राजस्व निरीक्षक ग्रामीण की शिकायत 0 कलेक्टर ने जनसंवाद में सुनीं समस्याएं


सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्टोरेट  स्थित जनदर्शन सह जन संवाद कक्ष में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं, मांगो को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के विभिन्न आवेदन का अवलोकन किया। आज जन संवाद कक्ष में बंदोबस्त त्रुटि, राजस्व निरीक्षक मुख्यालय में नहीं रहता, जबरन सड़क चौड़ीकरण प्राप्त आवेदन का अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। राजस्व के अंतर्गत आने वाले जमीन विवाद, सीमांकन, पट्टा संबंधी, अतिक्रमण के आवेदन प्राप्त हुए का नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसईसीएल के जीएम अमित सक्सेना उपस्थित थे।

Leave a Reply