samvaad
छत्तीसगढ़

पीजी कॉलेज के अध्ययन कक्ष की लाइट और पंखे किसी काम के नहीं साफ-सफाई भी नहीं, आजाद सेवा संघ ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन


अंबिकापुर। आजाद सेवा संघ ने पीजी कॉलेज अंबिकापुर की प्राचार्या का ध्यान महाविद्यालय के अध्ययन कक्षों में लाइट, पंखे की बदहाल स्थिति की ओर कराया है। इस संबंध में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि महाविद्यालयों के अधिकतर कक्षाओं में ना ढंग से पंखे काम करते हैं और ना ही लाइट, जिससे छात्र परेशान हैं। जिस प्रकार से शहर में दिनोंदिन गर्मी का पारा बढ़ते जा रहा है, उसे देखते हुए कक्षाओं में साफ-सफाई कराने एवं लाइट-पंखे को सही कराने की मांग की गई है। 21 अप्रैल से महाविद्यालय में छात्रों की इंटरनल परीक्षा शुरू होगी। पंखे ठीक नहीं होंगे तो छात्रों को बेचैनी होगी और वे बीमार भी पड़ सकते हैं। प्राचार्य ने आश्वासन देते हुए कहा कि आज से ही लाइट और पंखे सही कराने के काम शुरू हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान आजाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा, आजाद सेवा संघ छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, अतुल गुप्ता, आनंद पटेल, अभिनव चतुर्वेदी, पवन मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply