samvaad
छत्तीसगढ़

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत जिले में बनाये गये 46774 सदस्य 0 लक्ष्य की 187 प्रतिशत पूर्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह 18851 सदस्य बनाकर प्रेमनगर विधानसभा रहा जिले में अव्वल


सूरजपुर। कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत जिले में 46774 डिजिटल सदस्य बनाए गए है जो  जिले को दिए गए लक्ष्य 25 हजार का 187 प्रतिशत है। ऑल इंडिया कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के  निर्देशन एवं प्रदेश डिजिटल सदस्यता प्रभारी अमरजीत चावला के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। जिसके परिणामस्वरूप बड़े लक्ष्य की सहजता पूर्वक प्राप्ति की जा सकी। प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार सदस्यों के लक्ष्य को पूरा करते हुए प्रेम नगर विधानसभा में सर्वाधिक 18851 भटगांव विधानसभा में 18793 एवं प्रतापपुर विधानसभा के प्रतापपुर ब्लॉक में 9130 सदस्य बनाए गए। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह 1833 सदस्य बनाकर पूरे जिले में अव्वल रहे। कुमार सिंह देव 1602, राम विकास 1430, सुभाष गोयल 1350, छतर लाल सांवरे 1127, शशि सिंह 1069, विद्यासागर सिंह 717, कौनेन अंसारी 716, संतोष सारथी 633, नूर आलम ने 632 सदस्य बनाकर जिले के टॉप टेन में स्थान बनाया। उषा सिंह 570, मुकेश 509, दीप्ति सवाई 478, कमल 450, सुनील कुमार अग्रवाल 444, रामकृष्ण ओझा 402, राहुल जायसवाल 366, पारसनाथ राजवाड़े 351, संतोष 337, सरिता सरवटे 329, भगवती राजवाड़े 325, मन्देश गुर्जर 282, गोवर्धन सिंह 269, जग्गू राम 256 एवं विक्रांत पांडेय 256 सदस्य बनाकर जिले में टॉप ट्वेन्टी फाइव में स्थान बनाने में सफल रहे। महाराजा सरगुजा  टी एस सिंह देव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  खेल साय सिंह, शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी डॉक्टर जे पी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी संतोष सारथी एवं अश्वनी सिंह ने सभी को बधाई देते हुए सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply