samvaad
छत्तीसगढ़

रिंकी व नैशी के शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ टारगेटबॉल में जीता ब्रांज मेडल


अंबिकापुर। सरगुजा जिला टारगेटबॉल संघ ने रिंकी सिंह और नैशी कश्यप को आठवीं राष्ट्रीय जूनियर टारगेटबॉल चैंपियनशिप तेलंगाना में छत्तीसगढ़ बालिका जूनियर टारगेटबॉल टीम से ब्रांज मेडल जीतकर आने पर बधाई दी। यह आयोजन एनटीआर जोगीपेट संगारेड्डी तेलंगाना में 9 से 10 अप्रैल 2022 तक आयोजित था। आठवीं राष्ट्रीय जूनियर टारगेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम रिंकी सिंह के शानदार खेल प्रदर्शन के बदौलत तीसरे स्थान पर रही। रिंकी सिंह के शानदार तीन शूट से छत्तीसगढ़ टीम को ब्रांज मेडल मिले। रिंकी सिंह और नैशी कश्यप को संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापूर की प्राचार्या एसएस कुरैशी व संस्था के सभी स्टाफ ने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई व शुभकामनाएं दी। सरगुजा जिले में टारगेटबॉल खेल का संचालन राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर हो रहा है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने दोनों खिलाडियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बताया भारतीय टारगेटबॉल संघ की आगामी प्रतियोगिता मथुरा में आयोजित है, जिसमें सरगुजा जिले की सीनियर बालिका टीम छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।

Leave a Reply