अंबिकापुर। सरस्वती महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय समिति के उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, व्यवस्थापक बसंत कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कपिलदेव नारायण पांडेय पूर्व कोषाध्यक्ष करता राम गुप्ता, समिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, विभाग प्रचारक ठाकुर राम, शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. छबी रानी मंडल, सशिमं सुभाषनगर के प्राचार्य संदीप साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलवित कर किया गया।
स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य ने महाविद्यालयीन कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए विदाई समारोह और पुरस्कार वितरण के क्षण को गौरवशाली बताया। महाविद्यालय के उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत करने से सफलता प्राप्त किया जा सकता है। अनुशासन, समर्पण, दृढ़ निश्चय जैसे गुणों के विकास सेयह संभव है। विभाग प्रचारक ठाकुर राम ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि आपका अभी का समय स्वयं को तैयार करने का है। वे जिस दिशा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं अभी से उस दिशा में प्रयास करना शुरू कर दें। अंत में विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना दी। भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलेगी। इसी कड़ी में महाविद्यालय के विभिन्न उपलब्धियों से परिचय कराते हुए सांस्कृतिक, खेल, राष्ट्रीय सेवा योजना सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र व शील्ड प्रदान किया। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द इयर 2021-2022 एवं बेस्ट स्पोर्ट्स पर्र्सन की घोषणा अतिथियों के द्वारा की गई। सत्र भर की गतिविधियों के आधार पर बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द इयर 2021-2022 का अवार्ड बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र विवेक तिवारी तथा बीए अंतिम वर्ष की छात्रा सरिता राजवाड़े को, बेस्ट स्पोर्ट्स का अवार्ड दीपांकर मानिकपुरी तथा बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द इयर सोनू राजवाड़े को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के छात्र संघ प्रभारी ऋतु ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एमएससी की छात्रा निधि गुप्ता ने की। इस दौरान सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं को मिला बेस्ट स्टूडेंट, स्पोर्ट्स पर्सन का अवार्ड सरस्वती महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण और विदाई समारोह का आयोजन

Leave a reply