samvaad
छत्तीसगढ़

अभाविप ने मनाई बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती


अंबिकापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर नगर के अंबेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गई एवं उनके विचारों को स्मरण किया गया। अभाविप के नगर मंत्री अविनाश मंडल द्वारा बाबा साहेब के विचारों व उनके जीवन गाथा के कुछ पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग छात्रा प्रमुख वर्षा गुप्ता, नगर मंत्री अविनाश मंडल, आनंद यादव, राहुल नागवंशी, गोपाल सिंह, उज्जवल तिवारी, आर्यन गुप्ता, योगेश सिंह, लकी मिश्रा, रतन राजवाड़े, केशव राजवाड़े सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply