प्रतापपुर। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मराबी क्षेत्र में तूफानी दौरा करने में लगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरूवार को ग्राम पंचायत पकनी में ग्रामसभा में हुए शामिल हुए। ग्रामवासियों ने बताया कि उनके गांव में एक ऐसा नाला है जिसमें पुल और तटबंध नहीं है, इसके लिए कई बार आवेदन देने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन स्तर पर नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस काम के हो जाने से सैकड़ों लोगों का भला होगा। शिवभजन सिंह मराबी ने उच्च अधिकारियों से तत्संबंध में चर्चा कर बरसात से पहले इस कार्य को शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मेराजुद्दीन खान, उपाध्यक्ष भजन सिंह मरावी, कुंदन मिश्रा, फखरुद्दीन अंसारी, सरपंच, सचिव तथा समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पुल-तटबंध विहीन नाले का कई आवेदन के बाद भी नहीं हुआ उद्धार आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने बरसात से पहले काम शुरू कराने आश्वस्त किया

Leave a reply