अंबिकापुर। विश्व होम्योपैथी दिवस के मौके पर होम्योपैथी एसोसिएशन सरगुजा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कमिश्नर कार्यालय के प्रांगण में किया गया, जिसमें कई प्रकार के असाध्य रोगों का उपचार कर निश्शुल्क दवा वितरण किया गया। शहर एवं आस-पास के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। 972 मरीज स्वास्थ्य शिविर में लाभांवित हुए। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से डॉ.केडी मिश्र जिला आयुर्वेद अधिकारी व विशिष्ट अतिथि गुड्डू रंगरेज पार्षद, अजय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह टूटेजा, निशांत मेडिकोज परिवार सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में संभाग के होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ.अनिश अहमद, डॉ.आनंद सोनी, डॉ.सुशील मिश्र, डॉ.दीपक नीलकंठ, डॉ.अमीन फिरदौसी, डॉ.इरफान हुसैन, डॉ.धीरज पांडेय, डॉ.नरेंद्र पुष्प, डॉ.पूजा पांडेय, डॉ.नेहा अग्रवाल, डॉ.कोसिकी सिंह, डॉ.आशीष, डॉ.गौतम, डॉ.नीलिमा, डॉ.तदित चांद, डॉ.दिनेश सिंह, डॉ.एसके सिंह, डॉ.तिवारी निश्शुल्क सेवा प्रदान किए।
Leave a reply
