samvaad
छत्तीसगढ़

प्रशिक्षणार्थियों ने द कश्मीर फाइल मूवी देखकर कश्मीर के स्याह सच को जाना


अंबिकापुर। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों ने द कश्मीर फाइल की मूवी देखकर कश्मीर के स्याह सच को जाना। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों ने 1990 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार व मानवीय अत्याचार का दंश झेले कश्मीरी पंडितों के दर्द को द कश्मीर फाइल मूवी में देखा। इसकी समीक्षा हेतु बीएड कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों सहित कॉलेज के व्यवस्थापक बसंत गुप्ता, ठाकुर राम यादव, प्राचार्य डॉ.छवि रानी मंडल व समस्त स्टॉफ पहुंचे थे। सभी ने मिलकर मूवी को देखा व सराहा। मूवी के समापन पश्चात विद्यार्थियों की आंख नम थी। बातचीत में उन्होंने कहा पिछले कई वर्षों से कश्मीर का सच देश के जनमानस के साथ छिपाया गया हैै। सभी ने फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री व सभी कलाकारों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply