samvaad
छत्तीसगढ़

एसी का सामान चोरी कर बेचने वाला चोर व खरीददार गिरफ्तार


अंबिकापुर। शहर के सदर रोड स्थित एक एसी रिपेयर दुकान से एसी का मुख्य पाटर््स चोरी कर बेचने की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर व खरीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया शहर के मनोज गुप्ता का सदर रोड में एसी रिपेयर की दुकान है। एक ग्राहक का एसी बनाने के लिए मनोज गुप्ता खोला था। शनिवार की दोपहर मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति एसी का मुख्य पाटर््स चोरी करके फरार हो गया। इसकी जानकारी दुकान संचालक मनोज गुप्ता को मिली तो वह कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक व्यक्ति सामान चोरी करके ले जाते दिखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपित लोचन चिकवा 35 वर्ष निवासी बांकीपुर थाना गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह चोरी करना स्वीकार कर चोरी का सामान कंपनी बाजार में बेचना बताया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर खरीददार मो.इमरान खान 35 वर्ष निवासी रसुलपुर के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने चोर व खरीददार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply