samvaad
छत्तीसगढ़

शिवगढ़ी मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी की निकली भव्य शोभायात्रा


बलरामपुर। बलरामपुर जिले में नवरात्रि के मौके पर धूमधाम से नौ दिनों तक माता की पूजा अर्चना की गई। जिला मुख्यालय स्थित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ कोविड-19 के दौर में आए परिवर्तन के बाद देखने को मिली। जिला मुख्यालय में चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर शिवगढ़ी मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बलरामपुर मुख्यालय के हनुमान मंदिर में शस्त्र पूजा के पश्चात ढोल-नगाड़े के साथ नगरवासी एवं युवा-युवती भव्य शोभायात्रा शामिल हुए। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से पुराना बस स्टैंड, हाईस्कूल तक भ्रमण के बाद वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान पूरा नगर भगवामय हो गया। चहुंओर जय श्रीराम के नारे की गूंज हो रही थी। विशाल शोभायात्रा राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव के नेतृत्व में निकाली गई। जगह-जगह पर विशाल शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए हिंदू-मुस्लिम सहित सभी वर्ग के लोगों ने श्रद्धालुओं का जलपान करा मुंह मीठा कराया। शोभायात्रा को देखते हुए चौक-चौराहों पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार के अवरोध की स्थिति न बनने पाए।
मुस्लिम समुदाय ने दिया भाईचारे का दिया संदेश-
अंजुमन फैजल इस्लाम कमेटी ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का दिली स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्होंने सभी को जलपान कराया सभी को गले लगाकर रामनवमी की बधाई दी। बलरामपुर मुख्यालय में अंजुमन फैजल इस्लाम कमेटी के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान के साथ-साथ मिठाई की भी व्यवस्था की गई थी। कमेटी के सदस्यों ने भाईचारे का जिस प्रकार संदेश दिया उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।

Leave a Reply