बलरामपुर। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ बलरामपुर के बैनर तले दो सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के लोगों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण हेतु मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने रैली निकालकर बलरामपुर अपर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है। मनरेगा के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर चार अप्रैल से मुख्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को काफी संख्या में मनरेगा के कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मुख्यालय में रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के सामने उन्होंने जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील तिर्की ने बताया कि चुनाव घोषणा पत्र को ध्यान में रखकर सभी मनरेगा के कर्मचारियों के नियमितीकरण किया जाना चाहिए। नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू की जरानी चाहिए। उन्होंने कहा सरकार अगर इन दोनों मांगों को पूरा कर देती है तो वे आंदोलन समाप्त कर देंगे। मांग पूरी नहीं होने पर अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।
Leave a reply
