अंबिकापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा कांग्रेस डिजिटल सदस्यता के अंबिकापुर विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल सदस्यता में 10 हजार सदस्य मोबाइल में बनाते हुए पूरे प्रदेश में सबसे आगे हैं। 90 विधानसभा में अंबिकापुर अब दूसरे स्थान पर है। वे प्रदेश में 10 हजार सदस्य बनाने वाले पहले इनरोलर बन गए हैं, जो एक नया रिकोर्ड है।
प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को सरगुजा विधानसभा में डिजिटल प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया, जिसे बखूबी निभाते हुए अंबिकापुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अभी तक वे प्रथम स्थान पर काबिज है। अंबिकापुर पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है। छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर भाटापारा है। अंबिकापुर और भाटापारा विधानसभा के बीच महज 600 सदस्य का अंतर है। प्रथम स्थान पर अंबिकापुर भी काबिज हो सकता है। प्रदेश के डिजिटल सदस्यता अभियान 30 मार्च तक रखा गया था, परंतु कार्यकर्ताओं की मांग पर इसकी तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दी गई है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव समेत मंत्री विधायक द्वारा भी सदस्यता अभियान कराया जा रहा है। अन्य राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ का सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका एक सकारात्मक परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में अंबिकापुर बनाया रिकॉर्ड शैलेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल सदस्यता में प्रदेश में आगे

Leave a reply