अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर, सरगुजा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों व अग्रणी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ पांच अप्रैल को घोषित वर्ष 2021-22 की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी पर विचार-विमर्श हेतु बैठक की गई। बैठक में प्राचार्यों से प्राप्त सुझाव के अनुसार परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने पर आंशिक संशोधन किए गए हैं। उत्तर पुस्तिका संग्रहण हेतु निर्धारित तिथि एक मई से 15 मई 2022 तक बढ़ाई गई है। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका वितरण से लेकर उत्तर पुस्तिका संग्रहण तक के कार्य संपादन हेतु संलग्न सदस्यों को छात्र संख्या के आधार पर पारिश्रमिक देय होगा।
प्रायोगिक परीक्षा के संचालन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य को अधिकृत किया गया है, किंतु प्रायोगिक परीक्षा 15 मई 2022 तक संपन्न कराकर ऑनलाइन पोर्टल में अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि यदि किसी महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा वाह्य परीक्षकों एवं ऑफलाइन माध्यम से हुई होगी, तो उन्हें नियमानुसार यात्रा-भत्ता एवं पारिश्रमिक की पात्रता होगी। शेष प्रायोगिक परीक्षा आज दिनांक से आंतरिक परीक्षकों के माध्यम से ऑनलाइन, ऑफलाइन मोड में प्राचार्यों के माध्यम से संपादित किया जाएगा। अन्य नियम एवं शर्तें पूर्ववत जारी अधिसूचना दिनांक 05 अप्रैल 2022 के अनुरूप होगा। ध्यातव्य है कि परीक्षा की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। परीक्षा पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिकाएं बांटने हेतु महाविद्यालय द्वारा प्राप्त सुझाव के अनुसार नए निर्देश दिए गए हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कराने हेतु महाविद्यालयों को अधिकृत किया गया है। एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी एवं इतिहास विषय को छोड़कर शेष समस्त कक्षाओं के छात्रों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट 222.ह्यद्दद्दष्द्द.द्बठ्ठ में अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र अपने प्रवेश पत्र के साथ जिस महाविद्यालय के माध्यम से अपना परीक्षा फार्म आवेदन किए हंै, उस महाविद्यालय में जाकर उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिका महाविद्यालय के माध्यम से आवंटित किया गया है। आपात स्थिति में यदि कोई छात्र महाविद्यालय से उत्तर पुस्तिका लेने में असमर्थ होता है, तो विगत वर्ष में जारी किए गए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा दे सकता है। परीक्षा संबंधी बैठक में अपर संचालक एवं अग्रणी महाविद्यालयों के लगभग सभी प्राचार्यों की उपस्थिति रही। इस दौरान उप कुलसचिव अंताराम चौरे, डॉ.विजय रक्षित, डॉ.बीपी तिवारी, डॉ.ज्योति सिन्हा, डॉ.रामकुमार मिश्र, डॉ.राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ.रसीदा परवेज सहित कुल 65 प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार एक्का ने किया। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.राजकुमार उपाध्याय ‘मणिÓ ने दी।
छात्र संख्या के आधार पर पारिश्रमिक होगा देय-
उत्तरपुस्तिका वितरण से लेकर संग्रहण तक के कार्य संपादन हेतु संलग्न सदस्यों को छात्र संख्या के आधार पर पारिश्रमिक देय किया जाना है। प्राचार्य व वरिष्ठ समन्वयक को प्रति कार्यशील दिवसों में 500 रुपये, समन्वयक को 300 रुपये एवं सहायक समन्वयक को 200 रुपये तथा तृतीय श्रेणी के कर्मचारी को 120 व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 100 रुपये देय होगा। फाइल-काउंटर फाइल एवं प्रश्न पत्र को डाउनलोड एवं प्रिंट करने हेतु महाविद्यालय को (स्टेशनरी व्यय के अतिरिक्त) छात्र संख्या के अनुसार प्रति छात्र तीन रुपये देय होगा।
Leave a reply
