0 जिला स्तरीय कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
कुदरगढ़ महोत्सव में मां बागेश्वरी मंदिर के नीचे 3 दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन ने बताया कि दोनों विधाओं में जिले की 16-16 पुरूष टीमो ने भाग लिया है। प्रथम दिवस ग्रुप ए व बी का मैच कराया गया, द्वितीय दिवस में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच हुआ फाइनल मैच कुदरगढ़ महोत्सव के समापन दिवस के अवसर पर होगा।
0 आज लोक गायक देंगे प्रस्तुति
महोत्सव के अंतिम दिन आज शुक्रवार को शाम 6 बजे से शिव तांडव एवं लेजर लाइट शो का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सरगुजा अंचल के प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक स्तुति जायसवाल एवं संजय सुरीला के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
0 ट्रस्ट ने किया कमिश्नर का सम्मान कुदरगढ़ महोत्सव में सरगुजा कमिश्नर जीआर सुरेंद्र को मां बागेश्वरी ट्रस्ट एवं मेला समिति, मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट व मेला अध्यक्ष भुवन भास्कर प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह व ट्रस्ट के आजीवन सदस्य व सहयोगी कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।

Leave a reply