samvaad
छत्तीसगढ़

96 लाख रूपये सहायता राशि स्वीकृत

सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में मृत हुए मृतकों के निकटतम परिजनों को राजस्व पुस्तिका परिपत्र 6-4 के तहत 24 प्रकरणों में 96 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है।

स्कूल प्रांगण में मोर अंगना मोर शिक्षा का हुआ आयोजन                                                                      पचिरा। गुरुवार को यहां के शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में अंगना व शिक्षा मेले का आयोजन किया गया। आयोजित मेले में माताएं अपने 5 से 8 वर्ष के बच्चों के साथ शामिल हुई। स्कूल परिसर में बच्चों के 11 प्रकार काउंटर के माध्यम से माताओ को अलग-अलग गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिसमें दो माताओं को सपोर्ट काड दिया गया। जिसे लेकर वे हर काउंटर में गई और बच्चों के गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराई बच्चे किस गतिविधि को कर पा रहे है। माताओं ने स्वयं देखो कार्यक्रम द्वारा माताओं को छोटी-छोटी गतिविधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक सोहल किडो, सिसिलिया टोपो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा यादव, बसंती कुलदीप, बॉबी तिर्की का योगदान रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में  माताएं बच्चों के साथ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply