samvaad
छत्तीसगढ़

सूरजपुर व रामनुजनगगर के आत्मानंद विद्यालय में में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित


सूरजपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय  सूरजपुर में शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु विद्यार्थी, अभिभावक ऑनलाईन, आफलाइन माध्यम से 5 से 30 अप्रैल  तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 1ली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 5 वर्ष 6 माह से 06 वर्ष 06 माह तक के मध्य होनी चाहिए। ऑनलाईन पद्धति से आवेदन हेतु वेबसाईट  पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की प्रक्रिया लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. शासन के द्वारा जारी प्रवेश नियमावली के अनुसार होगी।  कक्षावार रिक्त सीटों में कक्षा 1ली में 40, 10वीं मे 01, कक्षा 11वी के जीव विज्ञान 20, गणित 20, वाणिज्य 20 एवं कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान 05, गणित 11 व वाणिज्य की 04 सीटें रिक्त है।       ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात् निम्नानुसार आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रिंट आऊट के साथ संलग्न कर विद्यालय में 30 अप्रैल तक आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply