samvaad
छत्तीसगढ़

विज्ञान महाविद्यालय को राष्ट्रीय एवं प्रत्यायन समिति के मूल्यांकन में बी ग्रेड


अंबिकापुर। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, अंबिकापुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन समिति (एनएएसी) मूल्यांकन में  बी ग्रेड  प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.कुसुमलता विश्वकर्मा ने आइक्यूएस प्रभारी डॉ.जेवियर कुजूर एवं महाविद्यालय के सभी सहयोगी स्टाफ, आइक्यूएस के सभी सदस्यों, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, क्षेत्रीय अपर संचालक, उच्च शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग, डॉ.एसएस अग्रवाल, डॉ.ज्योति सिन्हा प्राचार्य शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डॉ.रामकुमार मिश्र प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सिलफिली, मॉक विजिट हेतु शासन प्रतिनिधि के रूप में आए डॉ.राजकमल मिश्र, का यथोचित सुझाव महाविद्यालय को देने व सभी भूतपूर्व छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व एनएएसी के दौरान महाविद्यालय का उत्साह बढ़ाने वाले समस्त शुभेच्छुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply