अंबिकापुर। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल में सुबह 6.30 बजे से ओपीडी विंग की साफ-सफाई, डस्टिंग, पोछा एवं कुर्सी की व्यवस्था करने का काम उत्साहपूर्वक अधीक्ष डॉ.लखन सिंह के साथ मिलकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया। साथ ही सौ बिस्तर मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के सामने की सफाई चिकित्सा अधीक्षक डॉ.लखन सिंह, अस्पताल सलाहकार प्रियंका कुरील, नर्सिंग अधीक्षिका रश्मि मसीह, डाइटिशियन सुमन सिंह, छोटेलाल शर्मा, प्रिया, सुनील, शिवनंदन, राजेंद्र गुप्ता, सरस्वती सोनी एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ने किया। अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाने का मकसद स्वच्छकों का सफाई के प्रति रूझान बनाने के साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों के स्वजनों को भी अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सजग करना है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत लगातार हर सप्ताह अलग-अलग गतिविधियां की जा रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल को स्वच्छ बनाए रखना है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले मरीजों एवं उनके स्वजनों को साफ वातावरण मिल सके और वे सफाई व्यवस्था देखकर स्वयं भी कहीं गंदगी फैलाने से कतराएं।
Leave a reply
