samvaad
छत्तीसगढ़

मिशन 2023 में सरगुजा में परिवर्तन का इतिहास लिखेंगी महिलाएं-फुलेश्वरी सिंह महिला मोर्चा के कमल सखी अभियान से प्रभावित होकर ग्रामीण महिलाएं की भाजपा प्रवेश


अंबिकापुर। भाजपा महिला मोर्चा के कमल सखी अभियान से प्रभावित होकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं बड़ी संख्या में उत्साहित होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रही हैं। अंबिकापुर ग्रामीण मंडल के कोलडीहा तथा रनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि भाजपा में प्रवेश कर रही महिलाओं का उत्साह बता रहा है कि मिशन 2023 में महिलाएं सरगुजा में परिवर्तन का इतिहास लिखेंगी। महिला मोर्चा ने मिलने वाली चुनौतियों के लिए अभी से कमर कस लिया है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में रनपुर व कोलडीहा से अनकुमारी, अमूल्या, कलेश्वरी, जानकी, हिरमनिया, लीलावती, सुमित्रा, अनिता सिंह, कमला राजवाड़े, शोभा दास, राम बाई, प्रतिमा राजवाड़े, हिरमेन, मानमती, सरस्वती, डालमनी, मानमती/गंगाराम, टीमेन, गुलाबी बाई, मेला, जगमनिया, श्यामपति, शिमला, बालोबाई, धनेश्वरी, सविता, कलावती, सीमा राजवाड़े, रीता राजवाड़े, मुनेश्वरी सिंह, राधे बाई, सुंदरी बाई, मानमती यादव, सुखो, मानमती, सुमित्रा, सुशीला, पार्वती, देवमुनि, नधियारो, सामपति, सुखमेन, रीता, विमला, रीमा, मोनिका, रेशमा, कमला, श्यामपति, सिंधिया, कौशल्या, अंसु, नधियो, मुनिया, निरासो, जीवंती, फुलकुंवर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सोनू तिग्गा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही महिलाओं पर अत्याचार व अन्याय बढ़ा है। महिला मोर्चा के ऊपर महिलाओं के मुद्दे को गांव-गांव तक ले जाने की बड़ी जवाबदारी है, जिसे निभाने के लिए महिला मोर्चा संकल्पित है। भाजपा नेताओं व अतिथियों ने भाजपा प्रवेश की महिलाओं का माला पहनाकर स्वागत किया।  कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सोनू तिग्गा एवं आभार प्रदर्शन सह प्रभारी प्रभा यादव ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र बघेल, रामलखन महंत, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरेश मलिक, संजय राजवाड़े, डोमेन राजवाड़े, सागर विश्वकर्मा, मड़वारी लकड़ा, विजय वर्मा, होनेश्वर यादव, चंद्रशेखर राजवाड़े, कृपाशंकर, रामविलास राजवाड़े, गौतम राजवाड़े, रामप्रसाद राजवाड़े, राजेश यादव, कन्नीलाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

Leave a Reply