samvaad
छत्तीसगढ़

दो टन अवैध कोयले के साथ पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार


राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम छिंदियाडांड निवासी नान दास मानिकपुरी पिता श्यामलाल मानिकपुरी 25 वर्ष को पुलिस ने पिकअप में लोड दो टन अवैध कोयला के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चार अप्रैल की रात पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त पर निकली थी। पांच अप्रैल को तड़के लगभग पांच बजे ग्राम सिंगचौरा की ओर से एक पिकअप आते देख पुलिस ने उसे रोका। नवकी मोड़ से पहले पुलिस पार्टी पिकअप को रोक जांच की तो डाला में प्लास्टिक में बंधा कुछ सामान नजर आया। पिकअप चालक ने अपना नाम नान दास मानिकपुरी पिता श्याम लाल मानिकपुरी 26 वर्ष निवासी छिंदियाड़ाड बताया। उसने पिकअप में लगभग 02 टन कोयला लोड करके लाने की जानकारी दी। कोयले से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज उसके पास नहीं मिला। पुलिस ने पिकअप क्रमांक यूपी 64 बीटी 0585 सहित चोरी के कोयला को जब्त कर लिया है। आरोपित के विरूद्ध धारा 41(1-4), 379 भादवि का मामला कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सउनि प्रभात सिंह, अरविंद्र प्रसाद, प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा, आरक्षक पवन सिंह, रूपेश गुप्ता, लखेश्वर पैकरा, महिला आरक्षक श्यामापति भगत, स्वाती राजवाड़े, अनुपमा कपूर शामिल रहे।

Leave a Reply