अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाने की पुलिस ने एक दर्जन चोरी के टुल्लू पंप के साथ दो अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शिव कुमार पिता स्व.शिवलाल गोड़ (29) निवासी गोबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक मार्च 2022 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उसके खेत से कृषि कार्य हेतु लगाए गए एक एचपी के मोटर पंप की चोरी कर ली है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में पुलिस ली। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोखरा नवाटोला का संदेही मंदीप व उसका साथी रमाशंकर गोड़ निवासी पोखरा बसकट्टापारा ग्राम गोबरा, फुलीडूमर, कुंदी के ग्रामों में मोटर पंप छिपा कर रखा है, जो संभवत: चोरी का है। पुलिस इसकी तस्दीक कर आरोपित मंदीप रवि पिता राधेश्याम रवि (21) निवासी ग्राम पोखरा नवाटोला, रमाशंकर पिता पच्चू सिंह गोड़ (26) निवासी पोखरा बसकट्टापारा थाना बभनी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश व बंश बहादुर पिता स्व.हरिहर पनिका (31) निवासी बभनी दरंगखांड़ थाना बभनी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने चार टुल्लू पंप चोरी करने की जानकारी दी, जिसे आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया। आरोपितों से पुन: कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने 12 नग मोटर पंप, कीमत करीब एक लाख 12 हजार रुपये की चोरी कर छिपाना बताया। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से उक्त 12 मोटर पंप को बरामद किया गया है। आरोपित रमाशंकर पूर्व में भी चोरी सहित अन्य मामले में थाना बभनी में गिरफ्तार हुआ है। आरोपितों से घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल जप्ती कर धारा 379, 411, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंतपुर राजकुमार लहरे, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, प्रधान आरक्षक अशोक नाग, आरक्षक अंकित जायसवाल, रूबेन लकड़ा, संतोष गुप्ता, सुबोध पैकरा, संजय पटेल, सैनिक चांदसाय आरक्षक चालक गणेश कुमार शामिल रहे।
Leave a reply
