samvaad
छत्तीसगढ़

आइजी ने पाइपिंग सेरेमनी में उप पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना को दी पदोन्नति कंधे पर प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ लगाया


अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने अपने कार्यालय में पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन कर उप पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना को पदोन्नति प्रदान की। चंद्रकांत गवर्ना वर्तमान में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर, सरगुजा के पद पर पदस्थ हैं। विगत दिनों राज्य शासन द्वारा उन्हें उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर आदेश जारी कर पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी तारतम्य में मंगजवार को पाइपिंग सेरेमनी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई और पदोन्नति का प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ उनके कंधे पर लगाकर पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के द्वारा पदोन्नति प्रदान किया गया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की और भविष्य में पुलिस विभाग के चुनौतीपूर्ण दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित काम्बले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक एवं रक्षित निरीक्षक सह यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको को उपस्थित थे।

Leave a Reply