अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने भरतपुर राजस्थान से साइबर क्राइम के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रजखेता, जामझरिया के एक युवक को झांसे में लेकर उसके खाते से दो लाख 80 हजार 603 रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से छह मोबाइल जब्त किया है। इन्होंने पूरे भारत में 200 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
पुलिस ने बताया कि 21 फरवरी 2022 को रजखेता, जामझरिया के संजय कुमार पैकरा ने इंटनरेट मीडिया में मार्केट प्लेस पर पुरानी मोटरसाइकिल का विज्ञापन फोटो के साथ लगा देखा। गाड़ी की कीमत 22 हजार 500 रुपये बताई गई थी और संपर्क के लिए मोबाईल नंबर दिया गया था। उक्त नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने ग्रामीण युवक को अपने मकडज़ाल में फंसा लिया। संजय पैकरा ने मोटरसाइकिल खरीदने की इच्छा जताई। युवक को पेमेंट का प्रोसेस पूरा करने के लिए कहा गया। इसके बाद ठगों ने संजय पैकरा को पेमेंट फेल होने और रकम पुन: रिफंड होने की बात कहकर कई किश्त में दो लाख 80 हजार 603 रुपये की ठगी कर ली, इसकी रिपोर्ट वह सीतापुर थाने में दर्ज कराया है। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपितों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकि जानकारी साइबर सेल अंबिकापुर से प्राप्त की तो इनके ग्राम बरका थाना सिकरी जिला भरतपुर, राजस्थान में होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंबिकापुर अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। टीम ने भरतपुर राजस्थान जाकर आरोपितों के ठिकाने पर घेराबंदी कर क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से छापामार कार्रवाई की और मौके से दो अरोपितों को गिरफ्तारी किया। आरोपितों द्वारा घटना में प्रयुक्त 06 नग स्मार्ट फोन जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक का नाम तौहिद खान पिता सुब्बा खान (25) निवासी ग्राम बरका थाना सिकरी जिला भरतपुर राजस्थान व दूसरा नाबालिग है। इनके विरूद्ध कार्रवाई कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपितों की गिरफ्तारी में विवेचना अधिकारी थाना प्रभारी लुंड्रा निरीक्षक दिलबाग सिंह, तकनीकी सहायता प्रभारी सायबर सेल अंबिकापुर उप निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज, गठित टीम में उप निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, भोजराज पासवान, आरक्षक अनिल परिहार, संजीव चौबे, आलोक गुप्ता, साइबर से आक्षक लालदेव पैकरा, जितेश साहू, अनिल पैकरा का सहयोग सराहनीय रहा।
भारत में 200 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाने वालेे भरतपुर राजस्थान में सरगुजा पुलिस के हत्थे चढ़े सीतापुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण युवक के बैंक खाते से 2.80 लाख की हुई थी ऑनलाइन ठगी पुरानी मोटरसाइकिल कम कीमत में बिक्री का लुभावना विज्ञापन इंटरनेट मीडिया में देख आया युवक झांसे में

Leave a reply