samvaad
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के जिला इकाई की हुई बैठक

0 विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी में विराम लगाने सहित विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा
सूरजपुर। शुक्रवार को यहां रिंग रोड स्थित गढ़ कलेवा में राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के जिला इकाई की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। आइए मिलकर नई मुहिम बनाएं साथ मिलकर मानवता की ओर कदम बढ़ाए, छत्तीसगढ़  प्रभारी  घासीदास भारद्वाज  प्रदेश अध्यक्ष अनामदास जारकडे, जिला प्रभारी जांजगीर-चांपा डॉक्टर राकेश जोशी, जिला प्रभारी शक्ति विजय कुमार खुटे, अशोक तिर्की भैयालाल, संजय गुप्ता, लाल बहादुर यादव, सत्यनारायण जयसवाल सहित अन्य अतिथियों के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से मानव का अधिकार के विषय में चर्चा किया गया। समाज के असहाय लोगों की हर प्रकार संभव मदद करना सरकारी व गैर सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी रुकने में सहयोग करना, ग्राम पंचायत स्तर में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकना वह खत्म करना समाज में व्याप्त टोनही डायन कह कर प्रताड़ना पर रोक तथा पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलवाना हर वर्ग के व्यक्तियों को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना सरकारी योजनाओं के बारे में एवं उनके लाभ के बारे में लोगों को सही जानकारी देकर समाज को जागरूक करना अपराधों को रोकने में पूर्ण निष्ठा भाव से पुलिस प्रशासन को सहयोग करना, यातायात नियमों का पालन करवाना एवं प्रदूषण रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाना कैदियों के साथ हो रहे अन्याय व उत्पीड़न रुकवाना बलात्कार पीड़ित को हर संभव न्याय व आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करवाना, फर्जी मुठभेड़ झूठे मामले में फंसे लोगों का हर संभव मदद करना, कोविड-19 जैसे महामारी में लोगों को जागरुक करना पुरुष महिला बच्चों का घरेलू हिंसा दहेज प्रथा इत्यादि को रोकना नशा मुक्ति व गैरकानूनी कार्यों को रोकना कन्या भ्रूण हत्या को रुकवाना एवं समाज को जागरूक करना, पुलिस द्वारा एफ आई दर्ज नहीं करने पर एफ आई दर्ज कराने में मदद करना, पल्स पोलियो एवं घातक वह असाध्य रोगों बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना, बाल मजदूरी बाल अपराध व बाल विवाह पर रोक लगाना, श्रमिक मजदूरी शोषण को रोकना मानव अधिकारों का हनन करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करवाना, ईमित्र  डिजिटल सेवा संचालकों द्वारा सरकारी दरों में ज्यादा रुपए लेने से रुकना राशन डीलरों द्वारा राशन कार्ड धारकों के साथ धोखाधड़ी व कालाबाजारी पर कानूनी कार्रवाई करवाना, वृक्षों को अवैध कटाई को रोकना व वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना अस्पताल में व्याप्त अवैधानिक पैसा उगाही व सही इलाज न करने पर कानूनी कार्रवाई करवाते हुए रोक लगाना, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित जन उपयोगी कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने का प्रयास करना एवं उसकी योजनाओं भरसक सहयोग प्रदान करना, संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा सर्व भूमिक सिद्धांतों कार्यपालन करने कराने का प्रयास करना आदि विषयों पर बैठक में चर्चा किया गया।

Leave a Reply