samvaad
छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार रीढ़ की हड्डी व कुल्हे का सफल ऑपरेशन


पहाड़ी कोरवा युवक की ऊंचाई से गिरने से टूट गई थी रीढ़ की हड्डी
बलरामपुर जिले के एक युवक का सड़क हादसे में टूट गया था कुल्हा

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जटिल से जटिल ऑपरेशन चिकित्सकों के द्वारा किए जा रहे हैं, इससे मरीजों का विश्वास बढ़ रहा है और वे नि:संकोच ऑपरेशन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आर्थो विभाग के चिकित्सकों ने रीढ़ की हड्डी व कुल्हे का पहली बार सफल ऑपरेशन कर मरीजों की जान बचाई। एक पहाड़ी कोरवा युवक की काफी ऊंचाई से गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। वहीं बलरामपुर निवासी युवक का कुल्हा सड़क हादसे में टूट गया था। चिकित्सकों ने पूरी तैयारी करने के बाद दोनों युवकों की ऑपरेशन कर जान बचाई है।
जानकारी के अनुसार कमलेश्वरपुर निवासी पहाड़ी कोरवा 22 वर्षीय बनवारी कुछ दिन पूर्व काफी ऊंचाई से गिर गया था। इस कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। रीढ़ की हड्डी टूटने से वह चलने-फिरने में असमर्थ था और लकवाग्रस्त हो गया था। वह इलाज कराने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंचा। 31 मार्च को आर्थो विभाग के चिकित्सक डॉ.अनुरंजन दुबे व डॉ.हेमंत द्वय एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा इनका सफल ऑपरेशन किया गया। रीढ़ की हड्डी में स्क्रू लगा लेमिनेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

Leave a Reply