अंबिकापुर। बच्चों की मौजूदगी में पिता ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने बहू के कारण परेशान होने का आरोप पुलिस को दिए गए बयान में लगाया है।
जानकारी के मुताबिक कन्या परिसर रोड निवासी त्रयंबक कश्यप पिता स्व.प्रागेश्वर कश्यप 32 वर्ष वर्तमान में गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में स्थित महापौर गली में संजय साना के मकान में किराए से पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। अधिवक्ता कमल कुमार कश्यप ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई त्रयंबक की पत्नी करीब डेढ़ माह पूर्व छह वर्ष और चार वर्ष के बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे जब वे सोने जा रहे थे तो उन्हें बहन सुधा कश्यप से मोबाइल पर सूचना मिली कि छोटू उर्फ त्रयंबक फांसी लगा खुदकुशी कर लिया है। उसे फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया था। जब वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे तो उनके छोटे भाई की मौत हो चुकी थी। बड़े भाई कमल का कहना है कि पत्नी के द्वारा आए दिन परेशान करने के कारण उनका छोटा भाई त्रयंबक फांसी लगा खुदकुशी करने जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
Leave a reply
