राजपुर। बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम परसागुडी हाईस्कूल प्रांगण में गुरूवार को सरकार तुंहर द्वार जन समाधान शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। शिविर में 120 आवेदन मिले, जिसमें से 117 आवेदन मांग और तीन आवेदन शिकायत के मिले। इस दौरान एसडीएम चेतन साहू, सीईओ विनोद जायसवाल, तहसीलदार सुरेश राय सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
समाधान शिविर में राजस्व विभाग ने 189 जातिप्रमाण पत्र, 40 वन अधिकार पत्र, स्वास्थ्य विभाग ने 100 मच्छरदानी, पशुपालन विभाग ने 16 मिनरल मिक्चर, 9 लोगों को 69 पशुओं हेतु दवा, कृषि विभाग ने 22 लोगों को मक्का बीज, 20 हितग्राहियों को कीटनाशक दवा, पंचायत विभाग से 20 लोगों को जॉब कार्ड, छह लोगो को राशन कार्ड, उद्यानिकी विभाग नेे 30 मिनी किट, 40 नींबू पौधे का वितरण किया। स्वास्थ विभाग ने 50 लोगों का जांच कर दवा वितरण, 25 लोगों को श्रम कार्ड और बैंक सखी के द्वारा 26 लोगों को पेंशन और मनरेगा का भुगतान किया गया। इस दौरान 9 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण उपस्थित हुए। जनपद सीईओ विनोद जायसवाल ने बताया जिस विभाग के आवेदन आए हैं उनके प्रमुख अधिकारी निराकरण करेंगे। समाधान शिविर में विभागवार विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
Leave a reply
